क्रिकेट

RR vs GT Live Telecast: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस आज के मैच सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

RR vs GT, IPL 2024 Live Score Streaming Today Match Online Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही है।

Image

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान और गुजरात के बीच मैच
  • जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान
  • गुजरात टाइटंस को वापसी की उम्मीद

RR vs GT, IPL 2024 Live Score Streaming Online Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाली है। मैच का आयोजन राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। इस मुकाबले को घर बैठे एचडी क्वालिटी में देखा जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Match Date)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला 10 अप्रैल 2024 यानी बुधवार को खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Match Time / RR vs GT Telecast Time)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Match Venue)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला जयपुर स्थित सवाईं मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Match Live Telecast)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Match Live Streaming)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (RR vs GT Squad)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रोबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!