IPL 2024: हिटमैन रोहित शर्मा बने टी20 क्रिकेट में एशिया के सिक्सर किंग

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2024, 11:03 PM IST

Rohit Sharma 500 six in T20 Cricket: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी आतिशी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे कर लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने खेली मुंबई के खिलाफ आतिशी पारी
  • पारी का तीसरा छक्का जड़ते ही पूरे किए टी20 में 500 छक्के
  • टी20 में 500 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले बने दुनिया पांचवें खिलाड़ी

500 six in T20 Cricket: टीम इंडिया के मौजूदा और मुंबई इंडियन्स के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के महामुकाबले में धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे। उन्होंने 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में जैसे ही तीसरा छक्का जड़ा वो टी20 क्रिकेट इतिहास में 500 छक्के जड़ने वाले पहले एशियाई और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

रोहित ने पूरे किए 500 छक्के

रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि करियर की 432वें टी20 मुकाबले में 419वीं बार बल्लेबाजी करते हुए हासिल कर ली। धोनी को चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले 500 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की दरकार थी। रोहित ने 500 छक्कों में से 190 अंतरराष्ट्रीय टी20 में और 270 आईपीएल में जड़े थे। बाकी के 40 छक्के घरेलू टी20 क्रिकेट में हिटमैन के बल्ले से निकले। रोहित से पहले और कोई एशियाई खिलाड़ी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका था।

End of Feed