IPL 2024: आरसीबी के 18 के फेर में फंसकर ढेर हुई चेन्नई सुपर किंग्स, जारी रहा ये लकी सिलसिला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ राउंड में पहुंचने में सफल रही। आरसीबी के लिए नंबर 18 एक बार फिर लकी साबित हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दी सीएसके को मात
  • आरसीबी एक बार फिर 18 मई को रही अजेय
  • आरसीबी ने पहला बल्लेबाजी करते हुए खड़ा किया था 218 का स्कोर

फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को करो या मरो के मुकाबले में 27 रन के अंतर से मात देकर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट पर 191 रन पर रोककर मैच अपने नाम किया और बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ में एंट्री कर ली।

Royal Challengers Bengalore

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(साभार IPL/BCCI)

18 मई को फिर अजेय रही आरसीबी

इस मुकाबले से पहले 18 मई को खेले गए आईपीएल मुकाबलों में आरसीबी की टीम हमेशा विजयी रही थी। ये सिलसिला इस बार भी बदस्तूर जारी रहा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आरसीबी के 18 के फेर में फंस गई। 18 मई को आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने वाले विराट कोहली ने 47 रन की तेज पारी खेलकर आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। डुप्लेसी और विराट द्वारा सधी हुई शुरुआत देने के बाद आरसीबी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

End of Feed