MI Playoffs Chances: क्या हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद IPL प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें समीकरण

MI (Mumbai Indians) playoffs qualification scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल होती नजर आ रही है। इसमें हर मैच के नतीजे के हिसाब से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार को मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद प्लेऑफ के चांस पर क्या असर पड़ा है आइए जानते हैं।

MI (Mumbai Indians) playoffs qualification scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत में मुख्य योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा जिन्होंने शतकीय पारी से मैच पलट दिया। ये मुंबई इंडिंयस की टूर्नामेंट की चौथी जीत है। इसके बाद उनके प्लेऑफ के चांस पर भी असर पड़ा है।

MI Playoffs Chances: क्या हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद IPL प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें समीकरण

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद आठ विकेट पर 173 रन ही बना सकी, जिसका मुख्य कारण सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की 30 गेंदों पर 48 रन और पैट कमिंस की 17 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी थी।जवाब में सूर्यकुमार के आक्रामक शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस 17.2 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंच गई।

End of Feed