क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs KKR Pitch Report, Weather: कोलकाता-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

IPL 2024, PBKS vs KKR (Kolkata vs Punjab) Pitch Report And Eden Gardens Kolkata Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। आइए जानते हैं पंजाब-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम।

Image

पंजाब किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज की टक्कर
  • पंजाब किंग्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी
  • कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स में है मैच

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs KKR (Kolkata Knight Riders) Pitch Report And Kolkata Weather Forecast Today Match: आज (26 April 2024) आईपीएल में एक रोचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होगी पंजाब किंग्स से। मुकाबले में शाहरुख खान की केकेआर मेजबान होगी। मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी सैम करन या शिखर धवन में से एक खिलाड़ी करेगा। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) होंगे। इस मैच की शुरुआत आज शाम 7.30 बजे से होगी।

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछले 16 सालों में कई रोचक आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। अगर इन दोनों के इस ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात करें तो, केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 21 बार कोलकाता की टीम को जीत हासिल हुई है। जबकि 11 बार पंजाब किंग्स की टीम को जीत मिली। अब जानते हैं कि आज जब कोलकाता और पंजाब की टीमें आईपीएल में 33वीं बार आमने-सामने होंगी तो कैसी होगी पिच और आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम।

पंजाब किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की पिच रिपोर्ट (PBKS vs KKR Pitch Report)

आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होना है। इस मुकाबले में फैंस को रनों की बारिश देखने को मिलेगी ये तय है। अब तक यहां हुए चार में से तीन मुकाबलों में मैच की दोनों टीमों ने दो सौ रन का आंकड़ा पार करने में सफलता हासिल की है जो साबित करता है कि इस पिच पर गेंदबाजों की मुसीबत आज भी बढ़ने वाली है। तेज गेंदबाज कुछ हद तक कारगर साबित हो सकते हैं, जबकि सुनील नरायन और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर्स पारी के मध्य में कुछ अहम विकेट केकेआर को जरूर दिला सकते हैं।

आज कैसा है कोलकाता का मौसम? (Kolkata Weather Today)

कोलकाता के मौसम की बात करें तो आज जब पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का यहां मैच होगा तो बारिश की थोड़ी आशंका बनी हुई है। हालांकि ये बारिश मैच को प्रभावित करने वाली नहीं होगी ऐसा अनुमान है। दिन में यहां अच्छी धूप रही है। शाम को उमस भी इतनी नहीं होगी जितनी आमतौर पर कोलकाता में देखी जाती है। आज कोलकाता का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

पंजाब और कोलकाता की टीमें (PBKS and KKR Squads)

पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, राइली रूसो, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और हरप्रीत भाटिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, साकि हुसैन, मुजीब उर रहमान, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क और दुष्मंता चमीरा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article