क्रिकेट

KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 26, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega KKR vs PBKS: आईपीएल के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

श्रेयस अय्यर और पैट कमिंट। (फोटो- IPL/BCCI)

KKR vs PBKS, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के मौजूदा सीजन में केकेआर के खिलाड़ियों का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। केकेआर ने अपने घर में अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 3 मुकाबले में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अगर पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम केकेआर के घर में मौजूदा सीजन में पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

टेबल में दूसरे नंबर पर है केकेआर

आईपीएल के मौजूदा सीजन में पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को 7 मैचों में से 5 मैचों में जीत और सिर्फ 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब किंग्स के प्रदर्शन को देखें तो टीम को 8 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले में जीत और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम 10 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर और पंजाब की टीम 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, पंजाब के खिलाफ केकेआर का जीत प्रतिशत ज्यादा है। केकेआर का जीत प्रतिशत 59% है, जबकि पंजाब किंग्स का जीत प्रतिशत 41% है।

पंजाब के खिलाफ केकेआर का दबदबा

आईपीएल इतिहास में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इसमें केकेआर कों 21 मुकाबले में और पंजाब को 11 मैचों में जीत मिली है। दोनों के बीच खेले गए सभी मुकाबलों का परिणाम निकला है। पंजाब के खिलाफ केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 245 रन है और केकेआर के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 214 रन है।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article