MI vs SRH Highlights: सूर्या की शतकीय पारी से 4 हार के बाद जीता मुंबई, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
  • चार हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिलाई जीत
  • सूर्या ने 51 गेंद पर जड़ा आईपीएल का दूसरा शतक

MI vs SRH Highlights: मुंबई ने सूर्यकुमार और तिलक वर्मा की विस्फोटक शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने सूर्यकुमार यादव की 51 गेंद में नाबाद 102 और तिलक वर्मा की 37 रन की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 16 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 31 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी मुंबई एक वक्त मुश्किल परिस्थिति में थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 79 गेंद में नाबाद 143 रन की साझेदारी कर मुंबई को आसान जीत दिला दी। मुंबई के लिए यह जीत बेहद खास है क्योंकि उसे लगातार चार हार के बाद यह जीत मिली है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने एक स्थान की छलांग लगा ली है। अब वह 8 अंक के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले टीम आखिरी पायदान पर थी।

suryakumay yadav special Knock

सूर्यकुमार यादव (साभार-IPL)

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक वर्मा ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद में 56 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद हैदराबाद ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (48) के बाद मुश्किल हालात में कप्तान पैट कमिंस की 17 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 173 रन बनाये।

End of Feed