मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला

आईपीएल का 55वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पहले चुनें MI vs SRH ड्रीम इलेवन टीम।

KEY HIGHLIGHTS
मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला
मैच से पहले यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम
वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग का 55वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई अपने होमग्राउंड वानखेड़े के मैदान पर खेलेगी। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और अब उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। टीम लगातार चार मुकाबला हार कर यहां पहुंची है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतकर यहां पहुंची है। पिछले मुकाबले में उसने राजस्थान के खिलाफ आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया था।

MI vs SRH Dream 11 team.

मुंबई और हैदराबाद की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

MI vs SRH पिच रिपोर्ट

वानखेड़े का पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। पिच आमतौर पर सपाट और उछालभरी होती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान हो जाता है।

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम (MI and SRH in Pointstable)प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम की बात करें तो मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ सबसे नीचे है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। हैदराबाद ने 10 में से 6 मुकाबला जीता है।

End of Feed