LIVEMI vs LSG Highlights: लखनऊ के नवाबों ने मुंबई की पलटन को उनके घर में हराया

MI vs LSG Highlights: लखनऊ के नवाबों ने मुंबई की पलटन को उनके घर में हराया
MI vs LSG Highlights: रोहित शर्मा और नमन धीर की अर्धशतकीय पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। टीम की यह 14 मैचों में 7वीं जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की 10वीं हार है। इसी जीत के साथ लखनऊ छठे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ की टीम 8 अंक के साथ टेबल में 10वें नंबर पर रही।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और मुंबई को 215 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। निकोलस पूरन ने 258.62 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 55 रन बनाए। मुंबई के नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई टीम की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना सकी। रोहित शर्मा और नमन धीर ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने 38 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 62 रन की नाबाद पारी खेली। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। हार्दिक 16 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ के नवीन उल हक और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ ने दर्ज की जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। टीम की यह 14 मैचों में 7वीं जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की 10वीं हार है। इसी जीत के साथ लखनऊ छठे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ की टीम 8 अंक के साथ टेबल में 10वें नंबर पर रही।
MI vs LSG LIVE Score: खाता तक नहीं खोल पाए सूर्या
डेवाल्ड ब्रेविस के बाद सूर्यकुमार यादव भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। वे खाता तक नहीं खोल पाए। मुंबई इंडियंस ने 9.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। अब रोहित और इशान क्रीज पर हैं।
MI vs LSG LIVE Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए ब्रेविस
लखनऊ के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए।
MI vs LSG LIVE Score: हिटमैन की तूफानी पारी जारी
लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा की तूफानी पारी जारी है। उन्होंने 32 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MI vs LSG LIVE Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार
लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। रोहित और व्रेबिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से टीम ने 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं।
MI vs LSG LIVE Score: बारिश रुकी, 10.50 बजे शुरू होगा मैच
मुंबई में बारिश रुक गई है। अब दोबारा मैच रात 10.50 बजे शुरू होगा।
MI vs LSG LIVE Score: मुंबई में बारिश शुरू
लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा और डेवाल्ड व्रेबिस रनों की बरसात कर रहे थे, लेकिन इस बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते मैच को रोकना पड़ा
MI vs LSG LIVE Score: मुंबई की अच्छी शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ ने दिया विशाल लक्ष्य
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और मुंबई को 215 रन का लक्ष्य दिया।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 100 के करीब
मुंबई के खिलाफ लखनऊ की शुरुआत खराब रही। लेकिन टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच चुकी है। टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका
दीपक हुड्डा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन पर आउट हो गए। लखनऊ ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। अब केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ को लगा दूसरा बड़ा झटका
देवदत्त पडिक्कल के बाद मार्कस स्टोइनिस भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 28 रन पर आउट हो गए। लखनऊ ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। अब केएल राहुल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ की धीमी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 4 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अब केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ को लगा पहला झटका
मुंबई के खिलाफ लखनऊ को खराब शुरुआत हुई। देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको नुवान तुषारा ने आउट किया।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ के खिलाफ आए मैदान पर
मुंबई के खिलाफ उनके घर में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आ चुके हैं।
MI vs LSG LIVE Score: टॉस अपडेट
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
MI vs LSG LIVE Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।
MI vs LSG LIVE Score: मुंबई ने टॉस जीता
आईपीएल के 67वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़ए यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।