IPL 2024, MI vs CSK: मुंबई में गरजा हिटमैन का बल्ला, चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 14, 2024, 10:43 PM IST

IPL 2024, MI vs CSK, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, Rohit Sharma Fifty: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वे चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने गए।

IPL 2024, MI vs CSK, Rohit Sharma Fifty: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक बार फिर बल्ला जमकर चला। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। रोहित का यह आईपीएल का 44वां अर्धशतक है। इसी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंन ने मजबूत शुरुआत की। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने मुंबई को 207 रन का विशाल लक्ष्य दिया था।

चेन्नई-मुंबई राइवलरी में हिटमैन टॉप पर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने न केवल अर्धशतकीय पारी खेली, बल्कि अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई किंग्स राइवलरी में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ कुल 744 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वे टॉप पर हैं। उन्होंने चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। सुरेश रेना 736 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि एमएस धोनी 732 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

End of Feed