Lucknow Super Giants IPL 2024: लखनऊ की टीम में है कितने नवाब, जिनका नहीं है विरोधियों के पास जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 20, 2024, 07:52 PM IST

Lucknow Super Giants, Strenght and Weekness: केएस राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरी बार आईपीएल में विरोधियों को चुनौती देने के लिए तैयार है। जानिए लखनऊ सुपर जायंट्स की नए सीजन से पहले कमजोरी और मजबूत पक्ष?

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरी बार उतरेगी आईपीएल के दंगल में
  • पिछला सीजन एलएसजी के लिए रहा था निराशाजनक
  • केएल राहुल फिट होकर संभालेंगे टीम की कमान

Lucknow Super Giants: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरा बार आईपीएल के सालाना दंगल में उतरने को तैयार है। पिछले सीजन चोट की वजह से केएल राहुल बीच सीजन टीम से अगल हो गए थे। उस चोट से उबरने में उन्हें काफी वक्त लगा और विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म के साथ टीम इंडिया में वापस लौटे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद के राहुल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। अब आईपीएल से पहले एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट पाने के बाद केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने को तैयार हैं। विंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन को लखनऊ का उप-कप्तान बनाया गया है।

Lucknow Super Ginats

लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार IPL/BCCI)

बल्लेबाजी है बेहद मजबूत (LSG Strong Batting)

लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है। लखनऊ की टीम में केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2023 में काइल मेयर्स ने आईपीएल डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन के बल पर क्विंटन डिकॉक के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। मेयर्स ने 13 मैच में 144.10 के स्ट्राइकरेट से 379 रन बनाए थे। क्विंटन डिकॉक ने विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत वापस लौट रहे हैं। टीम को उनसे उसी फॉर्म को दोहराने की उम्मीद हैं। देवदत्त पडिक्कल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बल पर टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। वो भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में बल्लेबाजी में संयोजन और संतुलन बनाने का काम टीम मैनेजमेंट को करना है। टीम की बल्लेबाजी में एक कमजोर पक्ष बांए हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है जिसे विरोधी टीमें ऑफ स्पिनर्स से काउंटर करेंगी। इस समस्या से लखनऊ कैसे पार पाती है ये देखने वाली बात होगी क्योंकि टीम कोच जस्टिन लैंगर भी बांए हाथ के बल्लेबाज रहे हैं।

End of Feed