IPL 2024, KKR (Kolkata Knight Riders) vs RCB (Royal Challengers Bangalore) Pitch Report And Kolkata Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज सीजन का 36वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें। मेजबान कोलकाता राइडर्स के लिए सीजन अबतक अच्छा रहा है और वो 6 मैच में 4 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं आरसीबी के लिए सीजन बुरे सपने जैसा रहा है। 7 मैच में एक जीत और 6 हार के बाद आरसीबी अंक तालिका में दसवें याना आखिरी पायदान पर काबिज है। आज का मुकाबला शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। वहीं आरसीबी की कप्तानी फॉफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) करेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स पिच रिपोर्ट, आईपीएल 2024
आज कोलकाता और बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों का अबतक टूर्नामेंट में सफर कैसा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं और इसमें से 4 में उसे जीत मिली है जबकि 2 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। 4 मैच में 8 अंक और 1.399 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका(IPL 2024 Points Table) में दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं आरसीबी की टीम अबतक खेले 7 मैच में एक जीत और 6 हार के साथ दसवें पायदान पर है। लगातार 5 मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हाल बेहाल हो गया है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास है क्योंकि आरसीबी के लिए बात साख की बात है और केकेआर एक और जीत के साथ दूसरे पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश गुरुवार(21 अप्रैल, 2024) की दोपहर को खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करके की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जब दोनों टीमों का इडेन गार्डन्स में आमना-सामना होगा तो कैसी होगी पिच और कोलकाता के मौसम का हाल?
कोलकाता नाइट राइडर्स-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पिच रिपोर्ट (KKR vs RCB Pitch Report)
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर होगी। मौजूदा सीजन में इडेन गार्डन्स में अबतक तीन मैच खेले जा चुके हैं। तीन में से दो मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। राजस्थान ने तो कोलकाता के खिलाफ 224 रन के लक्ष्य को हासिल करके जीत दर्ज की थी। वहीं हैदराबाद की टीम 209 रन के लक्ष्य क पीछा करते हुए 4 रन के अंतर से जीत हासिल करने में चूक गई थी। ऐसे में यहां रविवार की दोपहर को खेले जाने वाले मुकाबले में भी रनों की बारिश होगी। पहली पारी में तीन मैच का औसत 197.33 रहा है। वहीं दूसरी पारी में भी औसतन 196.66 रन बने हैं। यानी हार जीत का अंतर दोनों पारियों में औसतन एक रन से भी कम का रहा है। ऐसे में रविवार को दिन के मुकाबले में भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिलने की संभावना ज्यादा है। गेंदबाजों पर एक बार फिर बल्ले का ही दबदबा इस मुकाबले में देखने को मिलेगा।
आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? (Kolkata Weather Today)
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आज मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। आज कोलकाता में मौसम गर्म रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियल रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बिलकुल भी नहीं जताई गई है। मैच जब शुरू होगा उस वक्त तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जो शाम होते होते कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उमस शाम के वक्त बढ़ेगी लेकिन तब तक मैच पूरी तरह खत्म हो चुका होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
