IPL 2024: 100वें मैच में चमके जयदेव उनादकट, कराई सनराइजर्स हैदराबाद की वापसी

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट आईपीएल में अपने 100वें मुकाबले में जमकर चमके और बीच के ओवरों में आरसीबी के तीन अहम विकेट चटकाकर रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 100वें आईपीएल मैच में चमके जयदेव उनादकट
  • आरसीबी के खिलाफ झटके 30 रन देकर 3 विकेट
  • विराट, पाटीदार और लोमरोर का किया शिकार

हैदराबाद: भारत की घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलने उतरे। आईपीएल करियर के इस अहम मुकाबले में उनादकट ने धारदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। उनादकट ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

Jaidev Unadkat

जयदेव उनादकट(साभार IPL/BCCI)

विराट और पाटीदार का किया शिकार

उनादकट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही आरसीबी को हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन के स्कोर पर रोकने में सफल रही। अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए उनादकट ने केवल आरसीबी की रन गति पर लगाम लगाई साथ ही वो रजत पाटीदार, विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

End of Feed