क्रिकेट

IPL 2024: रजत पाटीदार ने जड़ा हैदराबाद के खिलाफ आतिशी अर्धशतक, मार्केंडे के छुड़ाए छक्के

रजत पाटीदार ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज पचासा जड़ दिया।

Image

रजत पाटीदार(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रजत पाटीदार ने खेली 20 गेंद में 50 रन की पारी
  • जड़ा आईपीएल में आरसीबी के लिए दूसरे सबसे तेज अर्धशतक
  • मयंक मार्कंडे की गेंद पर जड़े लगातार चार छक्के

हैदराबाद: आरसीबी के लिए खेलने वाले मध्यप्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार फॉर्म में वापसी के बाद आईपीएल में आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाटीदार ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर 19 गेंद में आतिशी पचासा जड़ दिया। पाटीदार दुर्भाग्यशाली रहे और अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर जयदेव उनादकट की गेंद अब्दुल समद के हाथों लपके गए। पाटीदार 20 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 5 छक्के जड़े।

मार्केंडे की गेंद पर जड़े लगातार चार छक्के

पादीदार ने 250 के स्ट्राइक रेट वाली पारी के दौरान 11वें ओवर में मयंक मार्कंडे की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़ दिए और आरसीबी के रनों की रफ्तार को आश्चर्यजनक रूप से तेज कर दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 50 रन की साझेदारी हुई। विराट ने इस साझेदारी में 9 रन का और पाटीदार ने 45 रन का योगदान दिया। पाटीदार जब आउट हुए तब आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 130 रन 12.4 ओवर में हो गया।

जड़ा आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

पाटीदार 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करते ही आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक पूरा कर लिया। आरसीबी के लिए सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 17 गेंद में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ अर्धशतक साल 2013 में अर्धशतक जड़ा था। उनका 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम है। पाटीदार दूसरे पायदान पर रॉबिन उथप्पा के साथ पहुंच गए हैं। दोनों ने 19-19 गेंद में पचासा जड़ा। उथप्पा ने साल 2010 में पंजाब के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए 19 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। पाटीदार इससे पहले आरसीबी के लिए केकेआर के खिलाफ इसी सीजन में 21 गेंद में अर्धशतक जड़ चुके हैं। जो आरसीबी के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article