IPL 2024, GT (Gujarat Titans) vs RCB (Royal Challengers Bangalore) Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) कर रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है।
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिच रिपोर्ट
आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 2 में जीत मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को 2 मैचों में जीत हासिल हुई है। बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच एक बार टक्कर हो चुकी है। इसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत दर्ज की थी। ये दोनों टीमों जब 5वीं बार टकराएंगी तो नजर प्वाइंट्स टेबल पर भी रहेगी। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10वें नंबर पर है। टीम के खाते में केवल 6 अंक है। वहीं दूसरी ओेर गुजरात टाइटंस की टीम 8वें नंबर पर हैं। टीम के खाते में केवल 8 अंक हैं।
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (GT vs RCB Pitch Report)
गुजराज टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैदान पर आईपीएल 2024 के अन्य मैदानों की तरह रनों की बरसात देखने को मिली है। यहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 287 रनों का स्कोर खड़ा करके इतिहास रचा था। इस मैदान पर अब तक इस साल 4 मैच हुए हैं और एवरेज स्कोर 190 का रहा है। यहां पर छोटी बाउंड्री है ऐसे में एक बार फिर से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि पिच पर मैच के दौरान स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
आज कैसा है बेंगलुरु का मौसम (Bengaluru Weather Today)
गुजराज टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाने वाला है। बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश हुई है हालांकि शनिवार की वेदर रिपोर्ट फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं है। मैच में थोड़ी हवा चलेगी जिससे मौसम और भी अच्छा रहेगा। तापमान भी केवल 27 डिग्री ही रहने के आसार हैं। ऐसे में फैंस बड़े आनंद के साथ मैच का आनंद उठा सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (RCB vs GT Squad)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुतार ।
