IPL 2024, GT vs CSK: CSK के खिलाफ गुजरात के इस युवा बल्लेबाज ने अपने घर में मचा दिया कोहराम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2024, 09:35 PM IST

IPL 2024, GT vs CSK, Sai Sudharsan Fifty: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स हुआ। इस दौरान गुजरात के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपने ही घर में चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। यह उनका मौजूदा आईपीएल का तीसरा अर्धशतक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • साई सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी।

IPL 2024, GT vs CSK, Sai Sudharsan Fifty: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दो चैम्पियन टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला जमकर चला। उन्होंने कुछ देर के लिए अपने घर में चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। साई सुदर्शन ने 32 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनको मौजूदा आईपीएल का तीसरा अर्धशतक है। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छा शुरुआत की।

Sai Sudharsan Fifty

साई सुदर्शन। (फोटो- IPL/BCCI)

इन टीमों के खिलाफ जड़ चुके हैं अर्धशतक

गुजरात के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का चेन्नई के खिलाफ जमकर बल्ला चला। साई सुदर्शन ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक और अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ उसके घर में 65 रन की शानदार पारी खेली थी। इस अलावा साई सुदर्शन ने अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 84 रन की नाबाद पारी खेली थी।

End of Feed