IPL 2024, DC vs RR Highlights: राजस्थान की तीसरी हार, जीत के साथ दिल्ली ने टेबल में लगाई छलांग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 7, 2024, 11:49 PM IST

IPL 2024, DC vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को अपने घर में 20 रन से पटखनी दी। दिल्ली कैपिटल्स की यह छठवीं जीत है और राजस्थान रॉयल की यह तीसरी हार है। इसी जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट टेबल में छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान की टीम दूसरे नंबर पर बरकरार है।

IPL 2024, DC vs RR Highlights: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया। टीम की यह छठवीं जीत है, जबकि राजस्थान की यह तीसरी हार है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना सकी।

Delhi Capitals, IPL 2024, DC vs RR, Sanju Samson, Sanju Samson Fifty, Rajasthan Royals, Delhi Capitals, Arun Jaitley Stadium Delhi, IPL, IPL 2024, Delhi Capitals beat Rajasthan Royals, DC Beat RR, Delhi Capitals vs Rajasthan Royals,

जीत का जश्न मनाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

अभिषेक और मैकगर्क ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घर में अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों अभिषेक पोरेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 221 रन बनाए। पोरेल ने 36 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 65 रन की पारी खेली। उन्होंने फ्रेजर-मैकगर्क (50 रन, 20 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 4.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी भी की। ट्रिस्टन स्टब्स (20 गेंद में 41 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली की टीम अंतिम तीन ओवर में 53 रन जोड़ने में सफल रही। रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट), युजवेंद्र चहल (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट) और आवेश खान (दो ओवर में बिना विकेट के 42 रन) काफी महंगे साबित हुए। शाई होप (01) इसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। संदीप की गेंद पर पोरेल ने सीधा शॉट खेला और गेंदबाज के हाथ से छूने के बाद गेंद विकेटों टकरा गई जबकि होप क्रीज से बाहर थे। दिल्ली ने पावर प्ले में दो विकेट पर 78 रन बनाए। कप्तान रिषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।

End of Feed