क्रिकेट

IPL 2024, DC vs RR: संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 8, 2024, 12:43 AM IST

IPL 2024, DC vs RR, Sanju Samson Fifty: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इसी अर्धशतक के साथ वे मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

Image

संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, DC vs RR, Sanju Samson Fifty: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। इसी अर्धशतकीय पारी की बदौलत संजू सैमसन ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक तगड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वे मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। दिल्ली ने राजस्थान को जीत के लिए 222 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इस बीच संजू सैमसन अंपायर से विवादास्पद आउट को लेकर भिड़ गए।

इन टीमों के खिलाफ जड़ चुके हैं अर्धशतक

दिल्ली से पहले संजू सैमसन आईपीएल के मौजूदा सीजन में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। सैमसन ने पहला अर्धशतक लखनऊ के खिलाफ जड़ा था। इस दौनान उन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 69 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 68 रन और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 71 रन की नाबाद पारी खेली थी।

राजस्थान के टॉप स्कोरर बने सैमसन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सैमसन ने आईपीएल के मौजूदा आईपीएल में 450 से अधिक रन बनाने चौथे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 11 मैचों में 165.71 की स्ट्राइक रेट से 464 रन बना लिए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में और अपनी टीम के टॉप स्कोरर हैं।

विवादास्पद आउट को लेकर आमने-सामने हुए सैमसन-अंपायर

शांत स्वभाव के खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अलग ही तेबर में नजर आए। दिल्ली के खिलाफ 16वें ओवर में संजू सैमसन आउट हो गए। यह कैच लॉन्ग ऑन पर बाड़ के पास खड़े शाई होप ने पकड़ा। यह विवादास्पद कैच आउट के बाद संजू सैमसन और अंपायरों से तीखी बहस हो गई। इस फैसले को थर्ड अंपायर के पार भेजा गया। वहां जांच करने के बाद भी आउट का फैसला दिया है। लेकिन इसके फैसले के बाद भी संजू सैमसन खुश नजर नहीं आए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article