क्रिकेट

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली ने मारी बाजी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 9, 2024, 03:03 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। जानिए कैसा रहा दिल्ली-राजस्थान मैच में भिड़ंत का हाल।

Image

जीत की खुशी मनाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

संजू सैमसन की कप्तानी पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 20 रन से हराया। दिल्ली की यह मौजूदा आईपीएल में छठवीं जीत है, जबकि राजस्थान की तीसरी हार है। इसी जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

दिल्ली की घर में अच्छी शुरुआत

राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने घर में अच्छी शुरुआत की। टीम को पहला झटका 60 रन पर लगा। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। टीम के ओपनर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।

मैकगर्क-अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए जेक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल का बल्ला जमकर चला। दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, अभिषेक पोरेल ने 36 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। दोनों खिलाड़ी रवि अश्विन के शिकार हुए।

अश्विन का दिखा कहर

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रवि अश्विन का कहर देखने को मिला। अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उन्होंने जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल और अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाए। अश्विन ने 4 ओवर में कुल 24 रन दिए और 3 विकेट चटकाए।

राजस्थान की शुरुआज अच्छी नहीं

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, जास बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 19 रन पर आउट हो गए।

संजू ने खेली कप्तानी पारी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 186.95 की स्ट्राइक रेट से 46 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन में पांचवां अर्धशतक है।

तीन खिलाड़ियों ने झटके 2-2 विकेट

राजस्थान के खिलाफ दिल्ली के तीन गेंदबाजों ने कहर बरपाया। खलील अहमद ने 4 ओवर में 47 रन दिए और दो विकेट चटकाए। इसी तरह मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए और कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 25 रन दिए और दो विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!