IPL 2024: KKR के गेंदबाजी कोच भरत ने आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज को लेकर को लेकर कही यह बात, जानिए क्या बोले

IPL 2024, DC vs KKR, Bharat Arun Big Statement: आईपीएल के 16वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड विशाखापट्टनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले केकेआर के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मिचेल स्टार्क को लेकर यह बात कह दी।

IPL 2024, DC vs KKR, Bharat Arun Big Statement: मिचेल स्टार्क आईपीएल में अब तक अपनी बड़ी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का समर्थन करते हुए कहा कि यह सिर्फ समय की बात और वह जल्द ही लय हासिल कर लेंगे। आईपीएल के पहले दो मैचों में स्टार्क के आठ ओवर में बिना किसी सफलता के 100 रन लुटाए हैं।

Mitchell Starc, IPL 2024, DC vs KKR, KKR bowling coach Bharat Arun, Bharat Arun, Bharat Arun big statement, Bharat Arun big Reaction, Mitchell Starc, Bharat Arun big statement regarding Mitchell Starc, LSG vs RCB, Royal Challengers Bengaluru, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, IPL, IPL 2024,

मिचेल स्टार्क। (फोटो- IPL/BCCI)

अरुण ने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘वह संभवत: दुनिया के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। वह ऐसे गेंदबाज भी हैं जो परिस्थितियों को समझते हैं और उसके अनुसार खुद को अच्छी तरह से ढाल लेते हैं। मुझे लगता है कि आप आगामी मैचों में उनका अलग रूप देखेंगे।’ स्टार्क ने आईपीएल में नौ साल बाद वापसी की है। केकेआर ने नीलामी में उनके लिए 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि खर्च की। अरुण से जब पूछा गया कि उनकी स्टार्क से क्या बात हुई है तो उन्होंने चुटिले अंदाज में कहा कि यह उनकी बड़ी रकम के बारे में नहीं था।

End of Feed