Rishabh Pant World Record: गुजरात के खिलाफ जमकर गरजा था पंत का बल्ला, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Rishabh Pant World Record: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत का बल्ला गुजरात टाइटंस के खिलाफ जमकर चला था। इस मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को पटखनी देकर जीत हासिल की थी। इस दौरान रिषभ पंत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

15 53Rishabh Pant World Record: कार एक्सीडेंट में बुरी तहर घायल होने वाले खिलाड़ी को लेकर उनके फैंस के मन में बस एक ही चिंता थी, कि वह मैदान पर फिर से वापसी कर पाएगा? लेकिन आपको बता दें कि वह खिलाड़ी न केवल मैदान पर वापसी किया, बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत की।

Rishabh Pant World Record: गुजरात के खिलाफ जमकर गरजा था पंत का बल्ला, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिषभ पंत का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 204.65 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंत ने गुजरात के खिलाफ कुल 43 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 88 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान रिषभ पंत ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड किया।

End of Feed