IPL 2023, When and where to watch DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये 16वें आईपीएल सीजन का 16वां मुकाबला होगा। दोनों टीमें लगातार मिल रही हार से जूझते हुए आ रही हैं और दोनों का लक्ष्य किसी भी हाल में जीत की राह पर लौटना होगा। दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में हैं जबकि मुंबई की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले तीनों मुकाबले गंवाए हैं और उनकी हालत बाकी टीमों में सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है। वहीं अगर बात करें सर्वाधिक 5 बार आईपीएल विजेता बन चुकी मुंबई इंडियंस की तो वे भी लगातार दो मैच हारकर मैदान पर उतरने जा रहे हैं और उन्हें भी हार की हैट्रिक का डर होगा। तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप कब, कहां व कैसे देख सकते हैं।
