TATA IPL 2023, RCB squad : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को वेन पार्नेल और वी. विजय कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सीजन के लिए चोटिल रीस टॉपले और रजत पाटीदार के स्थान पर टीम में शामिल किया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)
टॉपले को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के शुरुआती मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आरसीबी के पहले मैच में नहीं खेले थे। वह अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और टूर्नामेंट के 16वें सत्र से बाहर हो गए हैं।
🚨 NEWS 🚨: Royal Challengers Bangalore name Wayne Parnell, Vyshak Vijay Kumar as replacements for Reece Topley, Raja… t.co/S0iZUyV40O
— ANI (@ANI) Apr 7, 2023
पार्नेल ने अब तक छह टेस्ट और 73 एकदिवसीय मैचों के अलावा 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम पर 59 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 26 आईपीएल मैच खेले हैं और इतने ही विकेट लिए हैं। वह 75 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़े।
🔊 ANNOUNCEMENT 🔊South African all-rounder Wayne Parnell and Karnataka pacer Vyshak Vijaykumar replace Reece Tople… t.co/eek8p1NfVL
— ANI (@ANI) Apr 7, 2023
पाटीदार के स्थान पर टीम में शामिल हुए वी. विजय कुमार घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने 14 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 22 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़े हैं।
