क्रिकेट

IPL 2023, CSK vs RR Preview: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का होगा मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2023, 02:38 PM IST

CSK vs RR, Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: आज महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में चेन्नई के चेपक मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में कैसी होंगी टीमें, कैसा है मैदान, पिच रिपोर्ट, सब कुछ यहां जानिए।

Image

आज का आईपीएल मैचः चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला
  • चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच
  • दो विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने

CSK vs RR Preview: आज आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से उसके गढ चेपॉक स्टेडियम पर होगा जिसमें उसके धुरंधर स्पिनरों से निपटने की चुनौती आसान नहीं होगी। इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो दो अर्धशतक जमा चुके हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है।

रॉयल्स ने अभी तक तीन में से दो मैच गुवाहाटी में खेले जहां उन्हें सपाट पिच मिली । हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी । अब चेन्नई में पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी । ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि इस पिच पर 170 या 175 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा । खास तौर पर जब सामने मोईन अली, रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनेर जैसे गेंदबाज हों । तीनों अभी तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनामी रेट बहुत शानदार रहा है।

मोईन ने दो मैचों में 6 . 50 की औसत से गेंदबाजी की जबकि जडेजा और सेंटनेर ने भी प्रति ओवर सात से कम रन दिये हैं । मोईन खाद्य संक्रमण के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे लेकिन अब वह सिसांडा मगाला की जगह खेलेंगे । वहीं बेन स्टोक्स के फिट नहीं होने पर उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस लेंगे। रॉयल्स के स्पिनरों को भी हलके में नहीं लिया जा सकता । चतुर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का यह घरेलू मैदान है और युजवेंद्र चहल भी मैच विनर गेंदबाज हैं । तमिलनाडु के मुरूगन अश्विन भी टीम में हैं।

चेन्नई को दीपक चाहर की कमी खलेगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं । देखना यह है कि धोनी अब राजवर्धन हंगरगेकर और सिमरजीत सिंह में से किसे चुनते हैं। बल्लेबाजी में अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई के लिये पदार्पण करते हुए अपनी उपयोगिता साबित कर दी । रूतुराज गायकवाड़ शीर्षक्रम पर लगातार अच्छा खेल रहे हैं । दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है जिससे कल का मुकाबला रोचक रहने की उम्मीद है। रॉयल्स के पास कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायेर जैसे आला बल्लेबाज हैं । वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जैसन होल्डर के पास अनुभव है।

दोनों टीमें

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरूगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, के एम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जाम्पा ।

End of Article