आईपीएल 2023 में SRH क्यों रही फ्लॉप, टीम के कोच ब्रायन लारा ने बताई वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2023, 07:35 PM IST

IPL 2023, SRH Coach Brian Lara: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का कारण एक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना बताया तथा कहा कि राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने स्थिति और बिगाड़ दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा का बयान
  • अपनी टीम की दिक्कतों को फैंस के सामने रखा
  • किन कारणों से फ्लॉप साबित हुई सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का कारण एक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना बताया तथा कहा कि राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने स्थिति और बिगाड़ दी। सनराइजर्स के इस सत्र में भी अंतिम स्थान पर रहने की संभावना है। उसके अभी चार जीत से आठ अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है।

IPL 2023, Brian Lara reveals reasons behind unsuccessful stint of SRH

ब्रायन लारा

गुजरात टाइटंस सोमवार को शुभमन गिल के शतक की मदद से सनराइजर्स को 34 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान लारा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘ मुझे लगता है कि एक इकाई के रूप में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसी कि हमें उम्मीद थी। अगर आप कागजों पर देखो तो हमारी बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन हम अधिकतर अवसरों पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे कि हम टूर्नामेंट के इस चरण में शीर्ष चार में शामिल रहते।’’

End of Feed