गुजरात के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद संजू सैमसन ने बताया कहां चूक गई राजस्थान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 6, 2023, 06:30 AM IST

IPL 2023: सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने इस मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात के सामने 119 रन का लक्ष्य था जो उसने 37 गेंद शेष रहते 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को इस मैदान पर दूसरी सबसे बड़ी हार थमा दी। गुजरात के सामने जीत के लिए केवल 119 रन का लक्ष्य था जो उसने 37 गेंद शेष रहते हुए केवल 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से रिद्दिमान साहा ने 34 गेंद पर 41 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर नाबाद 39 रन की विस्फोटक पारी खेली और अपने टीम को एक आसान जीत दिला दी।

sanju samson

संजू सैमसन, कप्तान राजस्थान रॉयल्स

इससे पहले 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही और रिद्दिमान साहा और शुभमन गिल ने 71 रन की तेज शुरुआत दिलाई। गिल 36 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। इस जीत के साथ ही गुजरात के 10 मैच में 14 अंक हो गए हैं और उसने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

End of Feed