RCB vs KKR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 36वें मुकाबले में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से हो रहा है। कोलकाता की टीम लगातार 3 मुकाबले गंवाकर यहां पहुंची है जबकि आरसीबी को लगातार दो मुकाबले में जीत मिली है। कोलकाता के खिलाफ घर पर आरसीबी का पलड़ा भारी है।
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी तरह से फिट हैं और पिछले मैच में विराट कोहली ने उनके वापसी के संकेत दे दिए थे। वानिंदु हसरंगा और मोहम्मद सिराज पहले से ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं ऐसे में जोश हेजलवुड के आने से आरसीबी की गेंदबाजी समस्या भी खत्म हो जाएगी।
बल्लेबाजी में तो टॉप थ्री बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म हैं। फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल लगभग हर मैच में रन बना रहे हैं। तीनों मिलकर 1,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता को बड़ा बदलाव करने की जरूरत है। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कोलकाता की समस्या रही है। पिछले मैच में उनके गेंदबाजों की खूब धुलाई हुई थी। इसके अलावा ओपनिंग जोड़ी भी कोलकाता की समस्या रही है। ऐसे में जेसन रॉय से ओपनिंग कराई जा सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लइंग इलेवन-
विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-
एन जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, वैभव अरोड़ा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
