क्रिकेट

RCB vs KKR Highlights, IPL 2023: लगातार 4 हार के बाद कोलकाता ने चखा जीत का स्वाद, बैंगलोर को 21 रन से हराया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 26, 2023, 11:19 PM IST

IPL 2023 RCB vs KKR Highlights: आईपीएल के 36वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने आरसीबी को 21 रन से हरा दिया। लगातार चार हार झेलने के बाद कोलकाता को यह जीत मिली है। अब टीम 7वें नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता ने इस सीजन आरसीबी को दूसरी बार हराया है।

Image

कोलकाता बनाम बैंगलोर मैच

Photo : Twitter

IPL 2023, RCB vs KKR Highlights: आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने आरसीबी को 21 रन से हरा दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए इस मैच में 201 रन का लक्ष्य था, लेकिन विराट कोहली के अलावा इस मैच में कोई नहीं चले। नतीजा 20 ओवर में टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 179 रन ही बना सकी। कोहली के अलावा महिपाल लोमरोर ने 18 गेंद में 34 रन की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से एकबार फिर स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और आपस में 5 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने 3 और सुयश शर्मा ने 2 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा आंद्रे रसेल ने भी 2 विकेट चटकाए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से सर्वाधिक 56 रन की पारी जेसन रॉय ने खेली। रॉय के अलावा कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंद में 48 और वेंकटेश अय्यर ने 31 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से वानिंदु हसरंगा और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट झटके।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़ने के बाद उसने इनफॉर्म बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी का विकेट गंवा दिया। उन्होंने 7 गेंद में 17 रन की पारी खेली, उन्हें सुयश शर्मा ने रिंकू के हाथो कैच करवाया। फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल आज के मैच में नहीं चले और केवल 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।

चौथे विकेट के लिए महिपाल लोमरोर और विराट कोहली ने 55 रन की साझेदारी की। लोमरोर 18 गेंद में 34 रन मारकर वरुण की गेंद पर आउट हुए। स्कोर में 2 रन ही जुड़े थे कि आरसीबी को कोहली के रुप में सबसे बड़ा झटका लगा। रसेल ने कोहली को वेंकटेश के हाथो कैच कराया। कोहली 37 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उसके बाद आरसीबी ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

कोलकाता नाईट राइडर्स की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने सीजन की सबसे अच्छी शुरुआत की। जेसन रॉय और एन जगदीशन ने पहले विकेट के लिए तेजी से 83 रन जोड़े। जगदीशन 27 रन के निजी स्कोर पर विजयकुमार वैशाक की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में कोलकाता को एक और झटका लगा जब विस्फोटक अंदाज में खेल रहे जेसन रॉय 29 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए नीतीश और वेंकटेश ने 43 गेंद में तेजी से 80 रन जोड़े। नीतीश 21 गेंद में 48 रन बनाकर हसरंगा के हाथो आउट हुए। इसी ओवर में केकेआर को एक और झटका लगा और वेंकटेश अय्यर 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए।

आरसीबी विराट कोहली की कप्तानी में दो मुकाबले जीत चुकी है और उनके नेतृत्व नें टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। वहीं कोलकाता 4 मुकाबला गंवा चुकी है और उसे हर हाल में जीत की दरकार है। बल्लेबाजी की समस्या से जूझ रही कोलकाता 7 मैच के बाद भी अपना ओपनिंग पेअर नहीं ढूंढ पाई है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article