रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में अपने चयन को लेकर बताई दिल की बात

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2023, 02:49 PM IST

कोलकाता अपने आखिरी लीग मुकाबले में भले ही हार गई लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी तरफ से मैच जीतने में कोई कसर नहीं रखा था। यह पहली बार नहीं हुआ जब उन्होंने अकेले अपने दम पर कोलकाता का हार की कगार से निकालकर जीत की दहलीज पर लाया है, बल्कि इस सीजन में ऐसा कई बार हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह ने मैच के बाद बताई दिल की बात
  • टीम इंडिया में मौके को लेकर दी प्रतिक्रिया
  • इस सीजन में रिंकू ने शानदार प्रदर्शन किया

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के निराशाजनक इंडियन प्रीमियर लीग अभियान में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह अपने पैर जमीन पर रखना चाहते हैं और अभी भारतीय टीम में चयन के बारे में नहीं सोच रहे। मौजूदा सत्र में गुजरात टाइटंस पर केकेआर की जीत में पांच छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले रिंकू आईपीएल 2023 में अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाज और फिनिशर के रूप में उभरे। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उन्हें भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने का दावेदार बताया।

rinku singh on team India selection

रिंकू सिंह, बल्लेबाज कोलकाता (साभार-IPL/BCCI)

रिंकू ने शनिवार को यहां लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ केकेआर की एक रन की हार के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इस तरह के सत्र से किसी को भी बहुत अच्छा लगेगा लेकिन मैं अभी इतनी दूर तक नहीं सोच रहा हूं कि मुझे भारतीय टीम में चुना जाएगा।’ 25 साल के रिंकू ने मौजूदा सत्र का चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 33 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए और लखनऊ के खिलाफ केकेआर को रोमांचक जीत के करीब ले गए।

End of Feed