IPL Record: 15 साल में जो नहीं हुआ वो रिंकू सिंह के धमाल से कोलकाता ने कर दिखाया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 9, 2023, 08:44 PM IST

Highest target achieved in last over IPL Record: कोलकाता ने गुजरात को उनके घर में ऐसी मात दी है जिसे शायद वह जल्दी नहीं भूल पाएंगे। कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन की दरकार थी जो रिंकू सिंह ने कर दिखाया। उन्होंने यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़े।

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 9 अप्रैल का दिन फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। एक ऐसा दिन जहां राशिद खान ने हैट्रिक भी ली तो तो रिंकु सिंह ने आखिरी ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर कोलकाता को एक ऐसी ऐतिहासिक जीत दिला दी जिसे कोच चंद्रकांत पंडित और पहली बार कप्तानी कर रहे नितीश राणा नहीं भूल पाएंगे।कोलकाता ने आखिरी ओवर तक चले मैच में ऐसी जीत हासिल की जो आज से पहले कोई भी टीम हासिल नहीं कर पाई थी। रिंकु सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़े और आईपीएल इतिहास में आखिरी ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया। इससे पहले चेज करते हुए आखिरी ओवर में सर्वाधिक 23 रन पुणे सुपर जायंट्स ने बनाए थे।

RINKU SINGH

रिंकू सिंह

आखिरी ओवर का रोमांच

19 ओवर में कोलकाता की टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन था और क्रीज पर रिंकू सिंह और उमेश यादव की जोड़ी मैदान पर थी। आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 29 रन की दरकार थी जो आज से पहले किसी ने नहीं बनाया था। यानी कोलकाता को इतिहास रचने की जरुरत थी। पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर अपना काम कर दिया और स्ट्राइक पर आ गए रिंकू सिंह। उन्होंने यश दयाल की आखिरी 5 गेंद पर एक के बाद एक 5 छक्के जड़े और कोलकाता की टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

End of Feed