क्रिकेट

Rinku Singh: जानिए कौन हैं रिंकू सिंह, जिसने 1 ओवर में 5 छक्के जड़कर KKR को जिताया

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 9, 2023, 08:53 PM IST

TATA IPL 2023: कोलकाता नाइटराइडर्स के रिंकू सिंह ने आईपीएल के 16वें सीजन में तूफानी पारी खेलकर खलबली मचा दी है। रिंकू के इस तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात को होम ग्राउंड पर 3 विकेट से हराया।

Image

रिंकू सिंह। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, Who is Rinku Singh: कभी क्रिकेट खेलने को लेकर पिता के हाथों मार खाने वाले रिंकू सिंह आज आईपीएल के 16वें सीजन में तूफानी पारी खेलकर खलबली मचा दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर कोलकाता नाइटराइडर्स को दूसरी जीत दिलाई। रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर की पांच गेंदों पर लगातार पांच गगनचुंबी छक्के लगाकर कोलकाता को विजयी रथ पर सवार किया। रिंकू के इस तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात को होम ग्राउंड पर 3 विकेट से हराया।

यश की गेंद पर लगाए बैक टू बैक 5 छक्के

गुराजत टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। मैच के जीत के हीरो 25 साल के रिंकू सिंह रहे। कोलकाता को अंतिम ओवर में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने बैक टू बैक पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। गुजरात के युवा खिलाड़ी यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे। रिंकू सिंह ने 228.57 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर एक चौका और छह छक्के की मदद से 48 रन की नाबाद पारी खेली।

क्रिकेट खेलने के लिए रिंकू की होती थी पिटाई

गुजरात के खिलाफ कोलकाता को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर बहुत ही कठिन रहा है। शुरुआती दिनों में वे जब भी क्रिकेट खेलने जाते थे तो घर आने पर पापा के हाथों मार खाना पड़ता था। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। रिंकू 9वीं में फेल हो गए थे। रिंकू के पांच भाई-बहन हैं। उनके पापा सिलेंडर डिलीवरी करते थे और उनका भाई ऑटो चलाता था।

रिंकू का आईपीएल में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आईपीएल में 2018 में डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह का पिछला दो सीजन शानदार रहा है। वे अभी तक 20 मैचों में 139.04 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 26 चौके और 18 छक्के जमाए हैं। रिंकू का पिछला सीजन काफी शानदार रहा है। वे पिछले सीजन के 7 मैचों में 148.72 की स्ट्राइक रेट से कुल 174 रन बनाए थे। रिंकू का आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 48* रन है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article