IPL 2023: एक ओवर में छक्कों का पंजा जड़ने वाले स्पेशल क्लब में शामिल हुए रिंकू सिंह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 9, 2023, 09:16 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में छक्कों की बारिश करके टीम को जीत दिला दी और एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 25 वर्षीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक्स में क्रिस गेल जैसे आतिशी बल्लेबाज के साथ दर्ज करा लिया। रिंकू ने आखिरी 5 गेंद में 5 छक्के जड़कर कोलकाता को अविश्वसनीय जीत दिला दी। जीत के लिए अंतिम ओवर में गुजराज जायंट्स के खिलाफ जीत के लिए कोलकाता को 29 रन बनाने थे। ऐसे में दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर पहुंचे रिंकू ने आव देखा ताव और यश दयाल की आखिरी पांच गेंदों में पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी।

Rinku-Singh

रिंकू सिंह

आईपीएल के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

End of Feed