क्रिकेट

IPL 2023: शुभमन गिल ने एक ही पारी में तोड़े एमएस धोनी और संजू सैमसन के रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 9, 2023, 09:39 PM IST

शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 39 रन की पारी खेल सके लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि इस मैच के दौरान हासिल कर ली और इस दौरान एमएस धोनी, संजू सैमसन और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

Image

शुभमन गिल(साभार IPL/BCCI)

अहमदाबाद: अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में गिल ने 31 गेंद में 39 रन की पारी खेली और इंडियन प्रीमियर लीग में 2 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

77वें मैच में पूरे किए 2 हजार रन

शुभमन गिल ने आईपीएल में 77वां मैच खेलते हुए ये उपलब्धि हासिल की। कोलकाता के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले से पहले गिल ने 76 मैच में 1977 रन बनाए थे। केकेआर के खिलाफ 39 रन की पारी खेलने के बाद उनके खाते में 2017 रन हो गए हैं। साल 2018 में केकेआर की ओर से खेलते हुए आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले गिल को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए छह सीजन खेलने पड़े।

सबसे कम उम्र के दूसरे दो हजारी

गिल आईपीएल में सबसे कम उम्र में 2 हजार रन पूरे करने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गिल ने 23 साल 214 दिन की उम्र में आईपीएल में दो हजार रन पूरे किए। आईपीएल में सबसे कम उम्र में 2 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। वो 23 साल 27 दिन की उम्र में आईपीएल में दो हजारी बल्लेबाज बने थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर काबिज संजू सैमसन ने 24 साल 140 दिन और चौथे पायदान पर काबिज विराट कोहली ने 24 साल 155 दिन की उम्र में इस आंकड़े को छुआ था।

धोनी को भी छोड़ा पीछे

सबसे तेज गति से आईपीएल में 2 हजार रन बनाने के मामले में शुभमन गिल एमएस धोनी को पीछे छोड़कर 10वें पायदान पर पहुंच गए है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article