क्रिकेट

IPL Record: 15 साल में जो नहीं हुआ वो रिंकू सिंह के धमाल से कोलकाता ने कर दिखाया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 9, 2023, 08:44 PM IST

Highest target achieved in last over IPL Record: कोलकाता ने गुजरात को उनके घर में ऐसी मात दी है जिसे शायद वह जल्दी नहीं भूल पाएंगे। कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन की दरकार थी जो रिंकू सिंह ने कर दिखाया। उन्होंने यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़े।

Image

रिंकू सिंह

Photo : AP

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 9 अप्रैल का दिन फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। एक ऐसा दिन जहां राशिद खान ने हैट्रिक भी ली तो तो रिंकु सिंह ने आखिरी ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर कोलकाता को एक ऐसी ऐतिहासिक जीत दिला दी जिसे कोच चंद्रकांत पंडित और पहली बार कप्तानी कर रहे नितीश राणा नहीं भूल पाएंगे।कोलकाता ने आखिरी ओवर तक चले मैच में ऐसी जीत हासिल की जो आज से पहले कोई भी टीम हासिल नहीं कर पाई थी। रिंकु सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़े और आईपीएल इतिहास में आखिरी ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया। इससे पहले चेज करते हुए आखिरी ओवर में सर्वाधिक 23 रन पुणे सुपर जायंट्स ने बनाए थे।

आखिरी ओवर का रोमांच

19 ओवर में कोलकाता की टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन था और क्रीज पर रिंकू सिंह और उमेश यादव की जोड़ी मैदान पर थी। आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 29 रन की दरकार थी जो आज से पहले किसी ने नहीं बनाया था। यानी कोलकाता को इतिहास रचने की जरुरत थी। पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर अपना काम कर दिया और स्ट्राइक पर आ गए रिंकू सिंह। उन्होंने यश दयाल की आखिरी 5 गेंद पर एक के बाद एक 5 छक्के जड़े और कोलकाता की टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

आखिरी ओवर में बना सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 29 रन बटोरे जो आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में बना सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 रन बनाकर दर्ज की थी। इसके अलावा गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला वानखेड़े मुंबई में खेला गया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article