क्रिकेट

RCB vs LSG Dream11 Team, IPL 2023: बेंगलोर और लखनऊ की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 10, 2023, 07:12 PM IST

RCB vs LSG Dream11, IPL 2023 Royal Challengers Bengalore vs Lucknow Super Giants Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल 2023 के आज खेले जाने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत हो रही है। जानिए कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2023 प्लेइंग-11

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • बेंगलुरू के मैदान पर होगा मुकाबला

IPL 2023, RCB vs LSG Dream11 Team, Playing 11 Today Match: आज आईपीएल 2023 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में एक तरफ होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल, जबकि दूसरी तरफ होंगे आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस। हालांकि मुकाबले में सभी की नजरें टिकी रहेंगी सिर्फ एक खिलाड़ी पर और वो हैं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली।

गौरतलब है कि पिछले मैच जहां केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ पस्त हो गई थी। दोनों टीमों के लिए आज का मैच बेहद चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

टीमों में बदलाव की बात करें तो इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछले मैच की हार की समीक्षा करने के बाद एकादश में कुछ बदलाव कर सकती है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी बेंगलुरू के मैदान को देखते हुए अपने गेंदबाजी आक्रमण में कुछ बदलाव कर सकती है, या फिर वो पिछली एकादश के साथ भी उतर सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11:

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग-11:

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article