IPL 2023, RCB vs CSK: आईपीएल 2023 में सोमवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों सीजन में अबतक खेले चार मैच में से दो में जीत और दो में हार के साथ पांचवें और छठे पायदान पर काबिज हैं। दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं और नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई की टीम आरसीबी से आगे है।
आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, पिच और वेदर रिपोर्ट
ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए सोमवार को खेला जाने वाला बेहद अहम है। जो टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी वो संभवत: टॉप 4 में एंट्री दर्ज कर लेगी। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में हार के साथ और आरसीबी जीत के साथ पहुंच रही है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले से पहले सोमवार को कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?
आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru weather Today)
बेंगलुरू को सिटी ऑफ गार्डन्स के नाम से जाना जाता है। इस शहर का वातावरण आम तौर पर सामान्य रहता है। मौसम की बात करें तो 17 अप्रैल, 2023 को बेंगलुरू में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की किसी भी तरह की संभावना नहीं जताई गई है। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इसके एक घंटे पहले तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं मैच के दौरान यह घटकर 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
कैसी होगी बैंगलोर-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट (RCB vs CSK Pitch Report)
बेंगलुरू का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा रनों की बारिश होती है। छोटी बाउंड्री वाले इस मैदान को गेंदबाजों की शामत आ जाती है। दूधिया रोशनी में कई बार गेंद ओस वाली परिस्थितियों में स्किड करती है। यहां अबतक सीजन में खेले गए तीन मैच में कुल 57 छक्के लग चुके हैं ऐसा ही नजारा सोमवार को आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाली भिड़ंत के दौरान भी देखने को मिल सकता है। जितने छक्के मौजूदा सीजन में इस मैदान पर लगे हैं उस मामले में वो पहले स्थान पर पहुंच गया है।
