IPL 2023 Prize Money: आईपीएल जीतने वाली टीम होगी मालामाल, जानें लखनऊ और मुंबई को कितना मिलेगा?

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 27, 2023, 01:48 PM IST

IPL 2023 Prize Money: आईपीएल 2023 सीजन के लिए प्राइज मनी में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्राइज मनी की बात करें तो कुल पर्स 46.5 करोड़ रुपये हैं जिसमें विनर और रनर-अप के अलावा तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के लिए भी अच्छी-खासी ईनामों की घोषणा की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में प्राइज मनी की घोषणा
  • विनर टीम और रनर-अप को मिलेंगे करोड़ों
  • ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर होंगे लखपति

2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब खिताब जीतने वाली टीम को 4.8 करोड़ रुपये मिले थे जबकि रनर-अप को 2.4 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन अब जब आईपीएल 16वें साल में प्रवेश कर चुका है तो न केवल इसकी वेल्यू बढ़ी है बल्कि यह वर्ल्ड के सबसे बड़ी लीग में से एक बन गई है। इसके प्राइज मनी में भी बेताहाशा बढ़ोतरी हुई है।

IPL 2023 PRIZE MONEY

आईपीएल 2023 की प्राइज मनी (साभार-IPL)

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा, जिसमें 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा। आइए इससे पहले यह जानते हैं कि इस बार आईपीएल जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितना मिलेगा?

End of Feed