IPL 2023, DC vs MI Match Preview: आज दिल्ली और मुंबई का मैच, जानिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2023, 06:15 PM IST

DC vs MI, Delhi Capitals vs Mumbai Indians Preview: आज आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए जीत की पटरी पर लौटने का ये बड़ा मौका होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी खास बातें, टीमें, मैच का समय और कौन से खिलाड़ी होंगे खास।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला
  • आमने-सामने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस
  • दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान पर होगा मैच

IPL 2023, DC vs MI Preview: लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को यहां जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत जहां हार की हैट्रिक के साथ की है तो वहीं मुंबई इंडियन्स को भी शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा।

अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रही दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों को संतुलित टीम संयोजन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है। दिल्ली ने अपनी एकादश में लगातार बदलाव किए हैं लेकिन टीम जीत की राह नहीं पकड़ पाई है। दिल्ली को अपने करिश्माई कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी साफ तौर पर खल रही है। पंत कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम बीच के ओवरों में रन गति में इजाफा करने के लिए जूझ रही है जबकि विकेटकीपर के रूप में उसने पहले मैच में सरफराज खान और बाकी दो मैच में इशान पोरेल को मौका दिया जिन्हें बड़े मुकाबलों में विकेटकीपिंग का अधिक अनुभव नहीं है। सरफराज तो घरेलू स्तर पर भी विकेटकीपिंग नहीं करते।

End of Feed