मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड का बयान, अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी में इस चीज पर काम करेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2023, 02:47 PM IST

IPL 2023, Shane Bond on Arjun Tendulkar: आईपीएल 2023 मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि वह अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों की गति बढ़ाने पर काम करेंगे जो अभी लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने 48 रन लुटाए थे जिसमें उनके एक ओवर में 31 रन बने थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच का बयान
  • अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी को लेकर दिया बयान
  • अर्जुन की बॉलिंग स्पीड पर काम किया जाएगा

IPL 2023, Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि वह अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों की गति बढ़ाने पर काम करेंगे जो अभी लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने 48 रन लुटाए थे जिसमें उनके एक ओवर में 31 रन बने थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हालांकि उन्होंने अच्छी वापसी की तथा दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया।

IPL 2023, MI Bowling coach Shane Bond says will work on bowling speed of Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (AP)

बॉन्ड ने मुंबई की 55 रन से हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ पिछले मैच में जो कुछ हुआ उसके बाद उसने आज अच्छी गेंदबाजी की। इतने अधिक दर्शकों के सामने खेलना आसान नहीं होता है। हम उसकी रफ्तार बढ़ाने पर काम करेंगे लेकिन आज हमने उससे जैसा कहा था उसने वैसा ही किया।’’

End of Feed