क्रिकेट

WTC फाइनल से पहले गावस्कर ने दी रोहित शर्मा को ब्रेक लेने की सलाह, कारण भी बताया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 26, 2023, 03:48 PM IST

IPL 2023: द ग्रेट सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक सलाह दी है। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को लेकर उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले एक ऐसी सलाह दी है जिस पर कप्तान को सोचना चाहिए। उन्होंने मुंबई की बल्लेबाजी क्रम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

रोहित शर्मा, कप्तान मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं हैं। आईपीएल 2023 में उनके बल्ले से एकमात्र अर्धशतकीय पारी निकली है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उनका अपनी लय हासिल करना बेहद जरूरी है। अब तक खेले गए 7 मैच में रोहित शर्मा ने 25.86 की औसत से कुल 181 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 65 रन रहा है।

ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज द ग्रेट सुनील गावस्कर ने उन्हें WTC Final 2023 से पहले ब्रेक लेने की सलाह दी है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा 'मैं मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखना चाहूंगा। ईमानदारी से, मैं यह भी कहूंगा कि रोहित को भी इस समय ब्रेक लेना चाहिए और खुद को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखना चाहिए। वह आखिकी के कुछ मैचों के लिए फिर से वापस आ सकते हैं, लेकिन अभी, उन्हें खुद को थोड़ी राहत देनी चाहिए'

उन्होंने आगे कहा 'वह थोड़ा बैचेन दिख रहे हैं। हो सकता है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में सोच रहे हैं, मैं नहीं जानता। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि इस स्टेज में उन्हें ब्रेक ले लेनी चाहिए और आखिरी के 3-4 मैच में दोबारा वापस आना चाहिए।

अब तक ठीक नहीं रहा मुंबई का सीजन

इस सीजन की बात करें तो अब तक मुंबई इंडियंस का सीजन अच्छा नहीं रहा है। 7 में से 3 मुकाबला जीतकर मुंबई फिलहाल 7वें स्थान पर है। मुंबई ने शुरुआत में दो मुकाबले गंवाए थे। उसके बाद जीत की हैट्रिक लगाकर शानदार वापसी भी की, लेकिन टीम फिर लगातार दो मुकाबला हार चुकी है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article