IPL 2023: इडेन गार्डन्स में मिले समर्थन से गदगद हुए एमएस धोनी, फैन्स को कहा-शुक्रिया...

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 24, 2023, 05:30 AM IST

कोलकाता के इडेन गार्डन्स में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जहां केकेआर के फैन्स सीएसके की जर्सी पहनकर एमएस धोनी का समर्थन करने आए थे। धोनी ने इडेन गार्डन्स को यलो सी में तब्दील करने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया कहा है। जानिए इस बारे में क्या बोले धोनी?

MS Dhoni, Eden Gardens: एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए आईपीएल मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन के अंतर से रौंद दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन रन बना सकी और 49 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

MS Dhoni and Fans at Eden Gardens

एमएस धोनी और खचाखच भरे इडेन गार्डन्स में उनका समर्थन करते फैन्स(साभार IPL/BCCI)

यलो सी में तब्दील हुआ इडेन गार्डन्स

रविवार को इडेन गार्डन्स में फैन्स धोनी और सीएसके के समर्थन में पीले रंग की जर्सी पहनकर आए थे। पीली जर्सी वाले प्रशसकों से स्टेडियम खचाखच भरा था। होम टीम की जगह मेहमान टीम का समर्थन करने वाला ये नजरा बेहद विलक्षण था खासकर उस कोलकाता में जहां खेल जुनून है और लोग अपनी-अपनी टीमों के खेमों में बंटे होते हैं।

कोरोना काल के बाद आईपीएल अपने पुराने रूप में लौटा है और माना जा रहा है कि एमएस धोनी का ये बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन होगा। ऐसे में वो इस बार आईपीएल में खेलने के लिए जिन शहरों में जा रहा है वहां धोनी के समर्थन में स्टेडियम यलो जर्सी पहने प्रशंसकों से खचाखच भरा नजर आ रहा है। इस सिलसिले की शुरुआत 31 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले के साथ हुई थी। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात की धोनी के धुरंधरों से भिड़ंत हुई थी।

End of Feed