IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को मिल सकता है बड़ा इनाम, भारतीय टीम में कर सकते हैं कमबैक

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2023, 06:37 PM IST

TATA IPl 2023, Mohit Sharma Come Back, T20 India Team: गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज मोहित शर्मा को जल्द ही बड़ा इनाम मिलने वाला है। मौजूदा आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब के करीब ले गए। हालांकि, गुजरात खिताब पर कब्जा जमाने से चूक गई। पिछले साल नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जुड़ने वाले मोहित ने मौजूदा आईपीएल के 14 मैचों में 27 विकेट झटके और दूसरे स्थान पर रहे।

TATA IPl 2023, Mohit Sharma Come Back, T20 India Team: मोहित शर्मा पिछले साल गुजरात टाइटन्स के नेट गेंदबाज थे और इस साल 34 साल का तेज गेंदबाज टीम को लगातार दूसरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब के करीब ले गया जिससे हाल में समाप्त हुए 2023 सत्र में उनकी वापसी की दास्तां सुर्खियों में है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिताब जीतने के तुरंत बाद हार्दिक पंड्या ने मोहित को गले लगाकर सांत्वना दी जिससे गुजरात टाइटन्स के कप्तान की संवेदना साफ दिखती है जिससे दिखा कि उन्होंने हरियाणा के इस तेज गेंदबाज के इस सत्र में उनके अभियान में योगदान को स्वीकार किया। मोहित 15वें ओवर में पहली चार शानदार गेंद डालने के बाद अंतिम दो गेंद अच्छी नहीं फेंक सके लेकिन इस सत्र में उनके प्रयासों को कमतर नहीं आंक सकता। उन्होंने 14 मैचों में 27 विकेट झटके जिससे वह टीम के साथी और मित्र मोहम्मद शमी के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

Mohit Sharma Return to T20 India team

मोहित शर्मा साथी खिलाड़ियोंं के साथ। (फोटो- IPL/BCCI)

भारत के लिए 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने के बाद मोहित लगभग गुम ही हो गये थे, लेकिन आठ साल बाद इस अनुभवी खिलाड़ी ने शानदार वापसी की। हालांकि कोई उन्हें फिर से 50 ओवर के क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देख रहा है लेकिन क्या वह अपनी फॉर्म और फिटनेस बरकरार रख सकते हैं ताकि 2024 टी20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकें। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का यह टूर्नामेंट अगले आईपीएल के तुरंत बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जायेगा लेकिन मोहित ने निश्चित रूप से खुद को अगले कुछ टी20 में आजमाने के लिए मजबूत दावा पेश किया है।

End of Feed