IPL 2023, MI vs KKR Pitch Report, Weather: मुंबई-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 12:56 PM IST

IPL 2023, MI vs KKR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (16 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

IPL 2023, MI vs KKR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की दो बार की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में होगी। मुंबई की टीम अबतक खेले तीन मैच में से एक जीत और दो में हार के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अबतक खेले 4 मैच में से 2 में जीत और 2 में हार के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें के लिए वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाने वाला मुकाबला बेहद अहम है। पिछले सीजन दसवें पायदान पर रही मुंबई की नए सीजन में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऐसे में इस मुकाबले में उसके लिए जीत जरूरी है। वहीं कोलकाता की टीम ने पिछले दो मैचों में जो जुझारूपन दिखाया है वो उसे प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने वाला है। बड़े खिलाड़ियों के चोट की वजह से बाहर होने का असर टीम पर नहीं दिख रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज(16 अप्रैल, 2023) को मुंबई के मौसम और वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

Mumbai Indian vs Kolkata Knight Riders, IPL 2023

मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, पिच और वेदर रिपोर्ट, आईपीएल 2023

आज कैसा होगा मुंबई का मौसम? (Mumbai weather Today)

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रही है। दोपहर की गर्मी में समुद्र के किनारे दोनों टीमों के लिए गर्म मौसम में क्रिकेट खेलना आसान नहीं होगा। मुंबई में मैच के दौरान तापमान अधिकतम 34 डिग्री रहेगा जो शाम होते-होते गिरकर 30 डिग्री हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। मैच में बारिश किसी भी तरह से विलेन नहीं बनेगी।

End of Feed