GT vs KKR: रिंकू सिंह ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ कोलकाता को दिलाई ऐतिहासिक जीत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 9, 2023, 07:45 PM IST

GT vs KKR: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फैंस ने आईपीएल 2023 का एक ऐसा मैच देखा जिसे वह आसानी से भूल नहीं पाएंगे। कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन की दरकार थी और जब लग रहा था कि गुजरात लगातार तीसरी जीत दर्ज कर लेगी तो रिंकु सिंह ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर जीत दिला दी।

GT vs KKR: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 13वें मुकाबले में कोलकाता ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मैच में जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह जिन्होंने यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़े और आवश्यक 29 रन बना लिए। उन्होंने 21 गेंद पर 6 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली और कोलकाता को अप्रत्याशित जीत दिला दी। उन्होंने राशिद खान के हैट्रिक पर पानी फेर दिया, जिन्होंने 17वें ओवर की पहली तीन गेंद पर हैट्रिक लेकर मैच में गुजरात की वापसी करा दी थी।

KOLKTATA BEAT GUJRAT

रिंकु सिंह

यह आईपीएल 2023 में गुजरात की पहली हार है। केकेआर के सामने जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने वेंकटेश अय्यर की शानदार 83 और बाद में रिंकु सिंह के विस्फोटक 48 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

End of Feed