क्रिकेट

राशिद खान ने रचा इतिहास, बने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 9, 2023, 08:18 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटन्स की कमान संभाल रहे स्टार स्पिनर राशिद खान ने हैट्रिक पूरी करके इतिहास रच दिया है। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले पहले बॉलर बन गए हैं।

Image

राशिद खान हैट्रिक पूरी करने के बाद

Photo : AP

Rashid khan Hat-trick: गुजरात टाइटन्स की रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमान संभाल रहे स्टार स्पिनर राशिद खान ने इतिहास रच दिया। राशिद खान आईपीएल 2023 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज के साथ-साथ आईपीएल इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गुजरात टाइटन्स के पहले कप्तान भी बन गए। उन्होंने केकेआर के खिलाफ पारी के 17वें ओवर की पहली तीन गेंद में आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर के विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। यह आईपीएल में भी उनकी पहली हैट्रिक है।

स्पेल के आखिरी ओवर में चटकाए तीन विकेट

कोलकाता के खिलाफ रविवार को राशिद ने अपने पहले तीन ओवर में 35 रन दिए थे और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे लेकिन जब टीम को सबसे ज्यादा दरकार अपने कप्तान से थी वो कसौटी पर खरे उतरे और लगातार तीन विकेट लेकर मैच में गुजरात की वापसी करा दी। राशिद खान आईपीएल इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 19वें गेंदबाज हैं और यह आईपीएल की 22वीं हैट्रिक है। राशिद गुजरात टाइटन्स की ओर से हैट्रिक चटकाने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।

कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज

राशिद खान आईपीएल में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले साल 2008 में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मखाया एंटिनी ने, साल 2014 में प्रवीण तांबे ने, साल 2022 में युजवेंद्र चहल ने कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक अपने नाम की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article