Rinku Singh: फिर अंतिम गेंद पर किया रिंकू ने कमाल, जीत के बाद इस नए सुपरस्टार ने कुछ ऐसा कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2023, 07:00 AM IST

IPL 2023: कोलकाता ने एक बार फिर आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। इस बार जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह जिन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। कोलकाता के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य था जो उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कोलकाता ने पंजाब को हराया
  2. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार
  3. रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर दिलाई जीत

कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर एक बार फिर केकेआर के लिए रिंकू सिंह एक उम्मीद बनकर सामने आए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को पंजाब के खिलाफ 5 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। यह इस सीजन दूसरा मौका है जब आखिरी ओवर तक चले मैच में रिंकू सिंह ने अपने दम पर केकेआर को जीत दिलाई है। रिंकू ने 10 गेंद पर नाबाद 21 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 1 छक्का जडा। रिंकू ने आंद्रे रसेल के साथ मिल कर 27 गेंद में ताबड़तोड़ 54 रन की साझेदारी की और अपनी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा।

rinku singh, kkr, ipl 2023

रिंकू सिंह

कोलकाता के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में 6 रन बनाने थे और अर्शदीप सिंह मुकाबले को आखिरी गेंद तक ले गए, लेकिन रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी। इससे पहले शिखर धवन के अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे।

End of Feed