TATA IPl 2023, KL Rahul injured: आईपीएल के 43वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केएल राहुल अचानक मैदान से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि केएल राहुल के जांघ में खिंचाव आया है। आरसीबी के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस के शॉट को रोकने के लिए राहुल नेे गेंद के पीछे दौड़ लगाई, लेकिन बाउंड्री से पहले अचानाक उनके जांघ के मांसपेशियों में खिंचाव आया और वे वहीं मैदान पर लेट गए। इसके बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई और उनको कंधे के सहारे मैदान से बाहर ले गई। अब टीम के उप-कप्तान क्रुणाल पंड्या टीम की कमान संभालेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)
दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर हुए चोटिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। इसके बाद दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। पारी के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने शॉट जड़ा, जिसको रोकने के लिए केएल राहुल ने दौड़ लगाई, लेकिन बाउंड्री से पहले उनके जांघ के मांसपेशियों में खिंचाव आया और वे वहीं पैर पकड़ कर बैठ गए।
बाहर होने पर एलएसजी को होगा नुकसान
आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस मैच से पहले टीम ने 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। अगर चोट के कारण केएल आईपीएल से या कुछ मैचों से बाहर होते हैं तो टीम को बड़ा नुकसान होगा। केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे 8 मैचों में 114.64 की स्ट्राइक रेट से 274 रन के साथ टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इसमें दो अर्धशतक भी उनके नाम है।
