क्या वास्तव में पानी-पूरी बेचने के बाद क्रिकेटर बने यशस्वी जायसवाल, कोच ज्वाला ने बताई सच्चाई

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2023, 10:29 PM IST

IPL 2023, Yashasvi Jaiswal: युवा क्रिकेटर जब मैदान पर कुछ बड़ा करते हैं तो उनके संघर्ष की कहानियां वायरल होनी शुरू हो जाती हैं। उसमें कुछ हकीकत होती है, कुछ आधी हकीकत तो कुछ अफवाहें भी। ताजा क्रिकेट स्टार हैं यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने आईपीएल 2023 में धुआंधार शतक लगाया है। उनके एक किस्से को लेकर उनके बचपन के कोच नाराज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का नया स्टार यशस्वी जायसवाल
  • मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
  • यशस्वी के बचपन के कोच एक बात से हैं नाराज

IPL 2023, Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने सोमवार को कहा कि जायसवाल जो क्रिकेटर हैं वो वह आजाद मैदान पर एक समय पानीपूरी बेचकर नहीं बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से बने हैं। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से 62 गेंद में 124 रन की पारी खेलने वाले जायवाल का जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका में होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय है।

IPL 2023, Coach Jwala Singh upset with Yashasvi Jaiswal pani puri story

यशस्वी जायसवाल पर बोले कोच ज्वाला सिंह (Instagram)

हालांकि पिछले कुछ सत्र में उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद सोशल मीडिया पर हमेशा सबसे पहले यह कहानी वायरल होती है कि उन्हें मुंबई में रहने के लिए पानीपूरी बेचनी पड़ी थी। वर्ष 2013 में जायसवाल को अपना शागिर्द बनाने वाले ज्वाला ने अपने इस शिष्य को अपने साथ रखा। इस कहानी को हालांकि जब जायसवाल की क्रिकेट उपलब्धियों पर वरीयता दी जाती है तो ज्वाला नाराज हो जाते हैं।

End of Feed