TATA IPL 2023: जोस बटलर ने बताया कि आईपीएल में क्यों है दूसरे लीग से ज्यादा रोमांच

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 09:49 PM IST

TATA IPL 2023, Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल को लेकर बड़ी बात कही। उनहोंने कहा कि आईपीएल से सीखा है कि कैसे अफरा-तफरी के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अच्छे तरीके से इससे निपटते हैं।

TATA IPL 2023, Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को विदेशों में सीरीज खेलते हुए भी जो समर्थन मिल रहा है, वह आंखें खोलने वाला है। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों को प्यार और समर्थन दिया जाता है, उनकी प्रसिद्धि का स्तर अविश्वसनीय है। केवल एक चीज जिसे (मैं) इंग्लैंड के फुटबॉल से जोड़ सकता हूं। यह देखना आकर्षक है कि वे इससे कैसे निपटते हैं, मीडिया का सामना करना। आईपीएल से सीखा है कि कैसे अफरातफरी के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अच्छे तरीके से इससे निपटते हैं।’

Jos Buttler

जोस बटलर। (फोटो - IPL/BCCI)

बटलर ने कहा, ‘उस रात (आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) बस देखा जब (महेंद्र सिंह) धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। दर्शकों की इतनी अधिक उम्मीदें थी। वह जिस तरह स्थिति और बाहरी दबाव के बीच व्यवहार करता है वह काफी अविश्वसनीय है।’

End of Feed