क्रिकेट

GT vs MI: जानिए गुजरात-मुंबई की आज की प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 26, 2023, 05:12 PM IST

GT vs M: आईपीएल के 35वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से हो रहा है। जानिए इस मुकाबले में कैसी है टीमों की प्लेइंग-11। मुंबई की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।

Image

गुजरात और मुंबई प्लेइंग-11

Photo : Times Now Digital

GT vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में एक और रोमांचक मुकाबला होने वाला है। होगा भी क्यों नहीं, क्योंकि आईपीएल के 35वें मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला गुजरात के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत के रथ पर सवार होकर पहुंची है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम हार के बाद यहां खेलने पहुंची है।

दोनों टीमें जीत के इरादे से आज मैदान पर उतरेगी। गुजरात टाइटंस की 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि मुंबई की टीम को 6 मैचों में से 3 में जीत मिली है और 6 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है। दोनों टीमें जीत के संख्या में इजाफा करने के बाद आगे बढ़ना चाहेगी।

अब बात करते हैं दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की। गुजरात ने अंतिम मुकाबले में लखनऊ को मात देकर आगे आई है। इस मुकाबले में गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला शांत रहा था। वे बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए थे, लेकिन दूसरी ओर ऋद्धिमान साहा और कप्तान हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला था और जीत भी दिलाई थी।

वहीं टीम के गेंदबाजों की बात करें मोहित शर्मा और नूर अहमद ने शानदार गेदबाजी की थी। राशिद खान भी विकेट लेने में सफल रहे थे। वहीं, मुंबई को अपने अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी पंजाब किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव के बल्लों से रनों की बरसात हुई थी। वहीं, गेंदबाजी में कैमरून ग्रीन और पीयूष चावला ने अच्छी गेंदबाजी की थी। अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर भी विकेट लेने में सफल रहे थे। इसलिए दोनों टीमों में बदला की संभावना कम है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरॉन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article